74 साल के करियर में एक भी दिन छुट्टी न लेने वाली 90 वर्षीय महिला अमेरिका में हुई रिटायर
टेक्सस (अमेरिका) के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में 74 साल तक काम करने के बाद मेल्बा मेबेन नामक 90-वर्षीय महिला रिटायर हुई हैं। फॉक्स न्यूज़ के अनुसार, मेल्बा ने करियर में न एक भी दिन छुट्टी ली और न ही बीमार हुईं। 1949 में बतौर एलिवेटर गर्ल नौकरी शुरू करने वाली मेल्बा बाद में कॉस्मेटिक डिपार्टमेंट में काम करने लगी थीं।