74 साल के भारतीय-अमेरिकी शख्स ने यूएस की पार्किंग में अपनी बहू की गोली मारकर की हत्या
कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में 74-वर्षीय भारतीय-अमेरिकी शख्स सीतल सिंह दोसांझ को पार्किंग में अपनी बहू गुरप्रीत कौर दोसांझ की गोली मारकर हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। गुरप्रीत के अंकल के अनुसार, वॉलमार्ट में कार्यरत गुरप्रीत ने उन्हें फोन पर कहा था कि सीतल उसकी कार की तरफ आ रहा है। गुरप्रीत अपने पति से तलाक लेने वाली थी।