नाइकी अपनी लागत कम करने के लिए ओरगन (अमेरिका) स्थित अपने मुख्यालय से करीब 740 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। नाइकी ने दिसंबर-2023 में कहा था कि उसने 3 साल में $2 बिलियन की बचत करने के लिए लागत में कटौती की योजना बनाई है। नाइकी ने फरवरी में कहा था कि वह करीब 1,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।