7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान के तट से टकराई पहली सुनामी
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर ऊंची सुनामी टकरा चुकी है। जापान के मौसम विभाग ने बताया कि इशिकावा के नोटो में 5 मीटर (16.4 फीट) ऊंची सुनामी आने की आशंका है। जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'एनएचके' के मुताबिक, सुनामी के चलते समुद्री जलस्तर में बदलाव हो सकता है।