75 दिनों से स्कूल से नदारद यूपी की टीचर रील्स बनाने में थी 'बिज़ी', किया गया निलंबित

अलीगढ़ (यूपी) में 75 दिनों से ड्यूटी से नदारद लेकिन सोशल मीडिया पर ऐक्टिव सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका को निलंबित किया गया है। शिक्षिका के पति का कहना है कि उनकी पत्नी बीमार है और शिक्षा विभाग के पोर्टल पर मेडिकल प्रमाण-पत्र अपलोड किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षिका स्कूल ना जाकर रील्स बनाने में व्यस्त रहती है।

Load More