75 दिवसीय 'कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव' खत्म, अब तक 27% लोगों ने ली फ्री प्रीकॉशन डोज़
देशभर में चला 75 दिवसीय 'कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव' शुक्रवार को खत्म हो गया। आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान से पहले 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की पात्र आबादी में से केवल 8% लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ ली थी और पिछले 75 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 27% हो गया है। अभियान की शुरुआत 15 जुलाई को हुई थी।