75 साल का दूल्हा, 30 साल की व्लॉगर दुल्हन; वायरल हुए हल्दी और सगाई की रस्म के वीडियो
औरैया (यूपी) में 75-वर्षीय रामसुगर और 30-वर्षीय इंस्टाग्राम व्लॉगर रानी राजपूत की प्रेम कहानी चर्चा में है और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। उनकी हल्दी-सगाई की रस्मों के वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए हैं। रामसुगर की पत्नी का सात साल पहले निधन हो गया था और रानी उनकी यूट्यूबर बेटी राधा संग वीडियो शूट करने घर आती थी।