75 साल के बुज़ुर्ग की 30 साल की महिला से होने वाली शादी टूटी; महिला बोली- मेरे पति लौट आए
औरैया (यूपी) में 75-वर्षीय रामसुगर और 30-वर्षीय रानी राजपूत की होने वाली शादी टूट गई है। रानी ने वीडियो शेयर कर कहा कि उसके लापता पति लौट आए हैं और वह रामसुघर से शादी नहीं करेगी। रानी ने कहा कि उसका तलाक नहीं हुआ था। इससे पहले दोनों की सगाई और हल्दी रस्म की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।