7500 और 7700; प्लेन हाईजैक होने पर ये नंबर क्यों दबाया जाता है?
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में एक पायलट द्वारा बीच हवा में दूसरे पायलट पर चाकू से हमला करने के बाद विमान से 7500 और 7700 कोड भेजे गए जिसके चलते हाईजैक की आशंका पैदा हुई। विमानन नियमों में 7500 का मतलब हाईजैक/गैरकानूनी हस्तक्षेप जबकि 7700 सामान्य आपात स्थिति है। वहीं, 7600 रेडियो कम्युनिकेशन फेल होने का संकेत देता है।