75-वर्षीय शख्स ने मुंबई के 5-स्टार होटल में किया लेखिका का रेप, दाऊद का नाम लेकर दी धमकी
मुंबई में 75-वर्षीय कारोबारी ने एक 5-स्टार होटल में 35-वर्षीय लेखिका का कथित तौर पर रेप किया। बकौल पुलिस, आरोपी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर महिला को धमकी दी थी। महिला के अनुसार, उसे डी-गैंग की ओर से फोन कर चुप रहने और पुलिस के पास शिकायत न दर्ज कराने को कहा गया था।