78% तक चढ़ेगा यह शेयर, अभी 30% सस्ता मिल रहा; एक्सपर्ट बोले- खरीदने पर होगा मुनाफा
गोल्डमैन सैक्स ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर अपनी 'खरीदारी' की सिफारिश बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,386 रखा। यह सोमवार के बंद स्तर से 78% की संभावित बढ़त दिखाता है। 1-महीने में इसके शेयर में 30% की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के एमडी-सीईओ गिरीश कौसगी के इस्तीफे की घोषणा के बाद शेयरों में 18% की गिरावट आई।