78 वर्षों में टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश स्पिनर बने हार्टली
टॉम हार्टली ने अपने टेस्ट डेब्यू पर किसी इंग्लिश स्पिनर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का 78 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, हार्टली ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लिए थे। वहीं, आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद के बाद वह टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट हॉल लेने वाले चौथे इंग्लिश स्पिनर बने हैं।