78 साल के जावेद साहब के सिर पर घने बाल हैं, मैं 68 साल की उम्र में लगभग गंजा हूं: बोनी कपूर
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर लेखक जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जावेद साहब की उम्र 78 साल है और उनके सिर पर घने बाल हैं। मैं 68 साल का हूं लेकिन लगभग गंजा हूं।" गौरतलब है, वे दोनों बोनी की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म 'दि आर्चीज़' के प्रीमियर में पहुंचे थे।