7वीं कक्षा के बच्चे ने 500 रूबिक्स क्यूब से बनाई भगवान राम की तस्वीर, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 7वीं कक्षा का बच्चा तकरीबन 500 रूबिक्स क्यूब से भगवान राम की तस्वीर बनाता हुआ दिख रहा है। कर्नाटक के रहने वाले प्रणव नामक इस बच्चे ने इससे पहले 400 रूबिक्स क्यूब से भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर बनाई थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो शेयर कर लिखा, "दैवीय प्रतिभा, प्रणव।"