7वीं में एक लड़के को लव लेटर लिखा था, पकड़े जाने पर माता-पिता ने बहुत मारा था: साई पल्लवी
ऐक्ट्रेस साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने जीवन में केवल एक ही बार लव लेटर लिखा है। अभिनेत्री ने कहा, "बचपन में, शायद जब मैं सातवीं कक्षा में थी तब मैंने एक बार एक लड़के को लव लेटर लिखा था। मैं पकड़ी गई थी (और) मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत ज़्यादा मारा था।"