8 अगस्त को अपनी पार्टनर जॉर्जिना से शादी करेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 बार बैलेन डोर जीतने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज़ से 8 अगस्त को शादी करने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शादी की रस्म फुंचाल कैथेड्रल में होगी और उसके बाद फाइव-स्टार सवॉय पैलेस में रिसेप्शन होगा। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद अगस्त 2025 में सगाई की थी।