8 कुत्तों ने राजस्थान में लड़की पर किया हमला, कुत्तों के आतंक का खौफनाक वीडियो आया सामने
राजस्थान में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। अलवर में सड़क पर 8 आवारा कुत्तों ने एक लड़की पर हमला कर दिया जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, एक शिक्षिका गली के कुत्तों को खाना देती है जिसके कारण वहां कुत्तों का झुंड बढ़ता जा रहा है।