8 किमी तक जॉगिंग कर अपने वेडिंग वेन्यू पहुंचे आयरा खान के मंगेतर नुपुर शिखरे
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान के मंगेतर नुपुर शिखरे बुधवार को मुंबई के सांताक्रूज़ से बांद्रा (8 किलोमीटर) तक जॉगिंग कर अपने वेडिंग वेन्यू तक पहुंचे जहां बुधवार को ही उनकी शादी होगी। इस दौरान फिटनेस ट्रेनर शिखरे के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। वहीं, वेन्यू पर पहुंचकर वह ढोल बजाते हुए नज़र आए।