8 की जगह 9 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी: रिपोर्ट्स
कई रिपोर्ट्स में गुरुवार को बताया गया कि नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 8 जून (शनिवार) को यह शपथ ग्रहण समारोह होने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी केंद्र की नई सरकार के गठन से पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।