8 घंटे सोने के बाद भी दिनभर आता है आलस, इन विटामिन्स और पोषक तत्वों की हो सकती है कमी
डॉक्टर्स, क्लीवलैंड क्लीनिक और रिपोर्ट्स के अनुसार, गहरी नींद लेने या 8 घंटे सोने के बावजूद दिनभर थकान रहने का कारण विटामिंस व पोषक तत्वों की कमी, स्लीप डिसऑर्डर, थॉयरॉयड की समस्या, मेंटल हेल्थ कंडीशंस, अनीमिया, खानपान और शराब हो सकता है। विटामिंस में विटामिन डी व बी12 और पोषक तत्वों में मैग्नीशियम, पोटेशियम व आयरन की कमी शामिल है।