8 दिन पहले मलेशिया में सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला की तलाश को 'जोखिम भरा' बताकर रोका गया
कुआलालंपुर (मलेशिया) में 8 दिन पहले 26 फुट गहरे सिंकहोल में गिरी विजया लक्ष्मी नामक 48-वर्षीय भारतीय महिला के तलाशी अभियान को अधिकारियों ने 'बहुत जोखिम भरा' बताते हुए रोक दिया है। आंध्र प्रदेश निवासी विजया फुटपाथ ढहने के बाद सिंकहोल में गिर गई थीं। बचावकर्मियों के स्वास्थ्य व अन्य कारणों को देखते हुए तलाशी अभियान बंद किया गया है।