8 नवंबर से सुधर सकती है वायु प्रदूषण की स्थिति: आईएमडी प्रमुख महापात्र
कई उत्तर भारतीय शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में रहने के बाद आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि 8 नवंबर से स्थिति सुधर सकती है। उन्होंने कहा, "जब पश्चिमी विक्षोभ आता है तो कभी-कभी वह मौजूदा वायुमंडलीय स्थितियों को प्रभावित करता है।" बकौल महापात्र, इससे प्रदूषक तत्वों को कम करने में मदद मिल सकती है।