8 प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल होने के बाद शख्स बना वनरक्षक, पिता का परिश्रम थी प्रेरणा
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) के विभाष सिंह नामक 34-वर्षीय शख्स को वन विभाग में वनरक्षक के पद पर नौकरी मिली है। विभाष ने बताया कि वह इससे पहले 8 प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल हुए थे। विभाष के पिता किसान हैं और उन्होंने पिता द्वारा खेतों में किए गए कठिन परिश्रम को अपनी प्रेरणा मानी और लगातार प्रयास करते रहे।