8 महीने में ₹647 करोड़ की ठगी, रोज़ 90 हो रहे शिकार; डिजिटल फ्रॉड पर रिपोर्ट में खुलासा
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि जनवरी-अगस्त, 2026 तक डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी 21,900 से ज़्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। इन मामलों में लोगों से ₹647 करोड़ से अधिक की ठगी की गई यानी हर दिन औसतन करीब 90 शिकायतें और लगभग ₹2.66 करोड़ की ठगी हुई।