8 महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के 4 लोगों का अमेरिका में हुआ अपहरण

कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में सोमवार को 8 महीने की बच्ची और उसके माता-पिता समेत भारतीय मूल के 4 लोगों को अगवा कर लिया गया। मर्सेड काउंटी के शेरिफ ऑफिस ने कहा कि 36-वर्षीय जसदीप सिंह, 27-वर्षीय जसलीन कौर, उनकी 8-महीने की बच्ची आरोही और रिश्तेदार 39-वर्षीय अमनदीप सिंह को हथियारबंद लोग साथ ले गए। संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं।

Load More