8 यात्री ट्रेन के टॉयलेट में बैठे हैं, 7000 विशेष ट्रेनें कहां हैं: वीडियो शेयर कर कांग्रेस
कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर X पर लिखा है, "रील मंत्री जी, बिहार जाने वाले 8 यात्री ट्रेन के टॉयलेट में बैठे हैं। सभी त्योहार पर अपने घर जा रहे हैं। तस्वीरें दिल्ली के स्टेशन की हैं।" पार्टी ने लिखा, "बाकी यह बता दीजिए कि दीवाली-छठ के लिए जो 7,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं वे कहां चल रही हैं?"