8 वर्ष बाद पाकिस्तान से भारत पहुंचीं 400 हिंदुओं व सिखों की अस्थियां
कराची (पाकिस्तान) में हिंदू श्मशान घाट में वर्षों से अस्थि कलशों में रखीं 400 हिंदू व सिख मृतकों की अस्थियां सोमवार को अमृतसर के रास्ते भारत पहुंचीं। यह अस्थियां करीब 8 साल से श्मशान घाट में रखी थीं और महाकुंभ योग में भारत का वीज़ा मिलने के बाद कराची के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में इसे लेकर प्रार्थना सभा हुई।