8 वर्षीय लापता बच्ची का शव दिल्ली में रॉड से लटका हुआ मिला
दिल्ली के शंकर विहार में एक खाली बिल्डिंग में 8 वर्षीय बच्ची का शव रॉड से लटका हुआ मिला है। बच्ची सोमवार से लापता थी और उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। बकौल रिपोर्ट्स, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 19 वर्षीय एक युवक मामले में गिरफ्तार हुआ है।