8 शहरों में प्रॉपर्टी के दामों में जुलाई-सितंबर तिमाही में हुई ज़ोरदार बढ़ोतरी: रिपोर्ट
प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, 8 बड़े शहरों में जुलाई-सितंबर 2024 में प्रॉपर्टी की औसत कीमतों में ज़ोरदार बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में सालाना आधार पर सबसे अधिक 57% की बढ़ोतरी दिल्ली में रही। अहमदाबाद, मुंबई व बेंगलुरु में 15-21%, चेन्नई व कोलकाता में 22%, पुणे में 18% और हैदराबाद में 7% की बढ़ोतरी देखी गई।