8 साल की उम्र में मेले में बिछड़ने के 49 वर्ष बाद यूपी में परिवार से मिली महिला
आज़मगढ़ (यूपी) पुलिस ने करीब 8-वर्ष की उम्र में मेले में बिछड़ने के 49-साल बाद एक महिला को उसके परिवार से मिलाया है। वर्तमान में रामपुर के एक स्कूल में कार्यरत महिला ने बताया कि एक बाबा ने उसे बेच दिया था। बकौल महिला, उसे अपने गांव का नाम और एक मामा का नाम याद था।