8 साल बाद ATP रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हुए नोवाक जोकोविच
पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच 8 साल बाद एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। यूएस ओपन के पहले राउंड में हारने के बाद सोमवार को जारी ताज़ा रैंकिग में जोकोविच 12वें नंबर पर आ गए। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच 2018 के बाद पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए हैं।