8 साल बाद सीरिया के अलेप्पो में घुस आए विद्रोही, शहर तक जाने वाली सभी सड़कें की गईं बंद
सीरिया के विद्रोही संगठन हयात तहरीर अल-शाम के लोग आठ साल बाद अलेप्पो शहर के अंदर घुस आए हैं। इसके बाद सीरिया की बशर अल असद सरकार ने अलेप्पो तक जाने वाली सड़कों और एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। 2016 में ही अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ा गया था। विद्रोहियों ने कई इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया है।