8 साल में भारत की बायो-इकोनॉमी 8 गुना बढ़ी है: बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो के उद्घाटन पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 के उद्घाटन के मौके पर कहा, "बीते 8-वर्षों में भारत की बायो-इकोनॉमी 8 गुना बढ़ गई है।" उन्होंने कहा, "भारत, बायोटेक के ग्लोबल इकोसिस्टम में टॉप-10 देशों की लीग में पहुंचने से भी...दूर नहीं है। बकौल पीएम, "$10 बिलियन से बढ़कर हम $80 बिलियन तक पहुंच चुके हैं।"