80% बढ़ा सीमेंस एनर्जी का मुनाफा, प्लांट अपग्रेडेशन के लिए करेगी ₹280 करोड़ का निवेश
सीमेंस एनर्जी इंडिया ने जून तिमाही में ₹263 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले साल के मुकाबले 80% अधिक है। कंपनी के शेयर मंगलवार को करीब 5.8% उछलकर ₹3,419 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए औरंगाबाद (महाराष्ट्र) प्लांट अपग्रेडेशन के लिए ₹280 करोड़ का निवेश करेगी।