80,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को मलेशिया में गिराया गया, वीडियो आया सामने

मलेशिया के 'विशाल' शाह आलम स्टेडियम को ढहाए जाने का वीडियो सामने आया है। 80,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को 2020 में असुरक्षित घोषित किया गया था। यह स्टेडियम 1994 में खुला था और मलेशियाई फुटबॉल क्लब सेलांगोर का होम ग्राउंड था। 'ताश के पत्तों' की तरह ध्वस्त होती इमारत का वीडियो वायरल हो रहा है।

Load More