80 टुकड़ों में शख्स का कंकाल मिलने के 10 माह बाद एमपी में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी
रीवा (मध्य प्रदेश) में इस साल फरवरी में 21-वर्षीय बागान ठेकेदार का 80 टुकड़ों में कंकाल बरामद होने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के 31-वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित को आरोपी ने अपनी बहन संग गलत हरकत करते हुए देखने के बाद उसकी हत्या की थी।