80 दिन से इक्वेटोरियल गिनी में 'अवैध हिरासत' में हैं 16 भारतीय नाविक, सरकार से मांगी मदद
इक्वेटोरियल गिनी में एक जहाज़ का 26-सदस्यीय चालक दल अगस्त, 2022 से हिरासत में है जिनमें 16 भारतीय नाविक भी शामिल हैं। भारतीय नाविकों ने बयान जारी कर हिरासत को 'गैर-कानूनी' बताया और भारत सरकार से रिहाई और स्वदेश वापसी का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि उनकी वापसी के लिए प्रयास हो रहे हैं।