80% देशों की सरकार बदलना चाहूंगी: 'क्या सत्ता बदलना चाहती हैं' सवाल पर ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में पूछे गए 'क्या आप आज भी सत्ता बदलना चाहती हैं' सवाल पर कहा है, "मैं 80% देशों की सरकार बदलना चाहूंगी।" ऋचा ने कहा, "आपको नहीं लगता कि दुनिया कहीं और जा रही है?" उन्होंने कहा, "30-40 साल पहले मध्यवर्गीय वेतन पर लोग शानदार जीवन जीते थे लेकिन अब क्या हो रहा है?"