80 मिनट के इंटरव्यू में पीएम मोदी ने एक भी बार महंगाई, किसान व शिक्षा शब्द नहीं बोले: जयराम

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "1 घंटा 20 मिनट के इंटरव्यू में पीएम मोदी ने महंगाई, बेरोज़गारी, महिला सुरक्षा, किसान, मज़दूर, शिक्षा, नौकरी और बुज़ुर्ग जैसे शब्द एक भी बार नहीं बोले।" बकौल जयराम, पीएम ने रोज़गार शब्द 2 बार बोला।

Load More