80 वर्षीय महिला ने 59 की उम्र में सीखी थी स्विमिंग, अब तक जीते 500+ मेडल व ट्रॉफी
'द बेटर इंडिया' के मुताबिक, सूरत (गुजरात) की 80-वर्षीय बकुलाबेन पटेल नामक महिला तैराक अब तक 500 से अधिक मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं। बकुलाबेन ने 59 की उम्र में स्विमिंग सीखना शुरू की थी। बकुलाबेन 75 साल की उम्र में ढाई घंटे तक स्टेज पर परफॉर्म कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।