80 वर्षीय महिला ने अपना चांदी का कड़ा बाढ़ प्रभावित पंजाब को किया दान
'द बेटर इंडिया' के अनुसार, हरियाणा की 80 वर्षीय रहीमी नामक महिला ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री जुटा रहे वालंटियर्स को अपना चांदी का कड़ा दान दे दिया है। उन्होंने कहा, "चाहती थी कि मरने से पहले यह किसी गरीब लड़की की शादी में दूं...1996 की बाढ़ झेली है इसलिए पंजाब के लोगों का दर्द समझती हूं।"