80 साल की उम्र लड़ने की नहीं, सुलह करिए: संपत्ति विवाद पर रानी कपूर से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर को सलाह दी कि वह अपनी बहू प्रिया सचदेव के साथ ₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बजाय सुलह का रास्ता अपनाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "आप 80 साल की हैं। यह उम्र लड़ने-झगड़ने की नहीं है।"