800+ अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे ₹3 लाख करोड़
भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 852.49 अंक गिरकर 77,664.00 पर जबकि निफ्टी 205.05 अंक लुढ़क कर 24,173.05 पर बंद हुआ और इस गिरावट से निवेशकों के करीब ₹3 लाख करोड़ डूब गए। सेंसेक्स की 25 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं और ट्रेंट आज की टॉप लूज़र जबकि अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर रही।