8,000 मीटर से ऊंची 5 चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला प्रियंका कौन हैं?
गुरुवार को कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के साथ ही 8,000-मीटर से ऊंची 5 चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते सतारा (महाराष्ट्र) की रहने वाली हैं। 30-वर्षीय मोहिते मुंबई विश्वविद्यालय से जैव-प्रौद्योगिकी में पोस्ट-ग्रैजुएट हैं और बेंगलुरु में रिसर्च असोसिएट के तौर पर काम करती हैं। उन्हें 2020 में तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार मिला था।