80s के सबसे महंगे स्टार बने सनी देओल, 'रामायण' के लिए वसूली ₹40 करोड़ फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सनी देओल ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए ₹40 करोड़ फीस ली है जिससे वह 1980 के दशक के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। 68 वर्षीय सनी ने 1983 की 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बकौल रिपोर्ट्स, अनिल कपूर और संजय दत्त के मुकाबले सनी ज़्यादा फीस लेते हैं।