80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने पहनी खूबसूरत बंधेज पगड़ी, 13 वर्षों में कितना बदला लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर आयोजित समारोह में सफेद कुर्ता-पायजामा, भूरे रंग की नेहरू जैकेट और लाल रंग की खास राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहने नज़र आए। यह बंधेज पगड़ी पारंपरिक 'टाई एंड डाई' हस्तकला से बनती है। 2014 में बतौर प्रधानमंत्री पहले स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में उन्होंने लाल-हरे रंग का बांधनी साफा पहना था।