81 करोड़ लोगों को एक साल तक मिलेगा मुफ्त राशन, करीब ₹2 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 81.35 करोड़ गरीबों को एक साल तक मुफ्त अनाज वितरित करने का शुक्रवार को फैसला किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "उन्हें दिसंबर 2023 तक अनाज लेने के लिए एक रुपया भी नहीं देना होगा।" इस पर करीब ₹2 लाख करोड़ की लागत आने का अनुमान है।