81 गुना सब्सक्राइब हुआ साचीरोम का आईपीओ, ग्रे मार्केट में 46% पहुंचा प्रीमियम
फ्रेगरेंस व फ्लेवर्स की कंपनी साचीरोम लिमिटेड का आईपीओ 9 जून को खुलने के बाद 81 गुना सब्सक्राइब हो गया है और बुधवार को इसपर बोली लगाने का आखिरी दिन है। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹47 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं जिसका मतलब है कि यह शेयर लिस्टिंग पर 46.08% का तगड़ा रिटर्न दे सकता है।