82 वर्षीय विकेटकीपर स्टील ने पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर बांधकर खेला क्लब क्रिकेट मैच
स्कॉटलैंड के 82-वर्षीय पूर्व विकेटकीपर ऐलेक्स स्टील का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर बांधकर फॉरफरशर क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेलते दिख रहे हैं। एक क्रिकेट फैन ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया, "सलाम है! यह सच्चा जज़्बा है।" दरअसल, ऐलेक्स इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं।