83% हिस्सेदारी के साथ यूपीआई बाज़ार में गूगल पे व फोनपे का है वर्चस्व: संसदीय समिति

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थाई समिति ने भारतीय फिनटेक क्षेत्र में गूगल पे और फोनपे के वर्चस्व को लेकर चिंता जताई है। समिति के मुताबिक, इन दोनों कंपनियों की अक्टूबर-नवंबर 2023 में यूपीआई बाज़ार में 83.3% हिस्सेदारी थी जबकि भारतीय कंपनी भीम यूपीआई की हिस्सेदारी केवल 0.22% थी। बकौल समिति, भारतीय ऐप्स को बढ़ावा देने की ज़रूरत है।

Load More